गांगुली ने अध्यक्ष पद छोड़ा नहीं उनसे छीना गया, TMC बोली - ये भाजपा की चाल, IPL चैयरमेन बनने के आफर पर दादा भड़के।

 सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट का वो सितारा हैं, जिसने जब जो चाहा उन्हें वो मिला। टीम इंडिया की कप्तानी हो या फिर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अध्यक्षता। अपने दम पर सब हासिल किया, लेकिन अब गांगुली के साथ कुछ भी अच्छा होता नजर नहीं आ रहा है। गांगुली ने जिस BCCI को 3 साल तक चलाया, अब उनके ही साथी उसके मुखिया की कुर्सी से उन्हें हटाना चाहते हैं। दादा चाहते थे कि उन्हें एक बार फिर BCCI का अध्यक्ष बनाया जाए, लेकिन उनके ही लोगों ने उन्हें सिरे से खारिज कर दिया। आइए इस मामले को पूरे विस्तार से समझते हैं ...

     सोरव गांगुली।                            जय शाह
23 अक्टूबर 2019 से                24 अक्टूबर 2019 से है
      BCCI प्रेसिडेंट।                         BCCI सेक्रेटरी

BCCI मीटिंग में क्या हुआ?

मुंबई में मंगलवार को BCCI हेड क्वार्टर में एक बड़ी मीटिंग हुई। यहां पूरे देश के क्रिकेट संघ से बड़े अधिकारी आए हुए थे। BCCI का नियम है कि पुराना अध्यक्ष ही नए अध्यक्ष का नाम प्रस्तावित करता है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि गांगुली ने ये नहीं किया। वो दूसरी बार BCCI अध्यक्ष बनना चाहते थे, लेकिन लोग उनके सपोर्ट में नहीं आए। ऐसे में उन्होंने अपनी नाराजगी छिपाने की कोई कोशिश भी नहीं की।

एक खिलाड़ी के रूप में दादा...

IPL चेयरमैन बनने को कहा गया

पहले गांगुली BCCI अध्यक्ष पद से हटाए गए। इसके बाद उन्हें IPL चेयरमैन पद का ऑफर किया गया। सोचिए जो आदमी पिछले 3 साल से BCCI का अध्यक्ष हो। उसे IPL का चेयरमैन बनाया जा रहा है। ये एक तरह से उनके लिए डिमोशन था और गांगुली तो ठहरे प्रिंस ऑफ कोलकाता वो इसे कैसे सह सकते थे। उन्होंने कहा कि BCCI अध्यक्ष हटने के बाद मैं उसकी किसी उपसमिति का अध्यक्ष नहीं बन सकता।

राजनीतिक पार्टियां भी कूदीं मैदान में

इन खबरों के बीच पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी TMC ने बड़ा आरोप भी लगा दिया है। उसका कहना है कि भाजपा ने सौरव गांगुली को अपमानित किया है, क्योंकि वह उन्हें पार्टी में शामिल करने में विफल रही। तृणमूल के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि भाजपा ने पिछले साल के विधानसभा चुनाव से पहले लोगों के बीच यह संदेश फैलाने की कोशिश की थी कि राज्य में बेहद लोकप्रिय गांगुली पार्टी में शामिल होंगे। टीएमसी ने यह भी दावा किया कि यह राजनीतिक प्रतिशोध है। जब गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह दूसरे कार्यकाल के लिए बीसीसीआई के सचिव पद पर बने रह सकते हैं तो गांगुली क्यों नहीं।

संभावित नई कार्यकारिणी

  1. अध्यक्ष: रोजर बिन्नी ( पहले सौरव गांगुली )
  2. उपाध्यक्ष: राजीव शुक्ला ( पहले भी यही थे)
  3. सचिव: जय शाह (पहले भी यही थे )
  4. संयुक्त सचिव: देवजीत सैकिया (जयेश जॉर्ज )
  5. कोषाध्यक्ष: आशीष शेलार (अरुण सिंह धूमल )
  6. IPL चेयरमैन: अरुण सिंह धूमल (राजीवशुक्ला)



No comments

Powered by Blogger.