क्या है lampi virus? जानें लंपी वायरस के लक्षण और बचाव के तरीके
lampi virus: कोरोना वायरस जैसी खतरनाक महामारी से जूझने के बाद स्थिति कुछ सामान्य होनी शुरू हुई थी कि अब बेजुबान जानवरों पर लम्पी वायरस जैसी बीमारी का कहर टूट पड़ा है। आजकल देश में खासकर राजस्थान और गुजरात समेत 10 अलग अलग राज्यों में इस जानलेवा बीमारी का संक्रमण हो चूका है। हमारे देश के अतिरिक्त अन्य देशों में भी इस बीमारी (lampi virus) के चलते अभी तक बड़ी संख्या में दुधारू पशुओं की जान जा चुकी है। ये एक लाइलाज बीमारी है जिसका अभी तक कोई भी एंटीडोट नहीं तैयार किया जा सका है।
![]() |
| Lampi Virus |
क्या है Lampi Virus ?
लम्पी वायरस (lampi virus) जानवरों में पायी जाने वाली एक जानलेवा बीमारी है। ये बीमारी दुधारू पशुओं में पाई जा रही है , मुख्य रूप से ये गायों में देखने को मिल रही है। इससे संक्रमित होने वाली गायों की हजारों की संख्या में मौत हो चुकी हैं। Lumpy Virus संक्रमित पशु के संपर्क में आने से ही अन्य स्वस्थ पशु को भी हो जाता है। Lumpy virus को विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन ने अधिसूचित बीमारी घोषित की है। इसका कोई पुख्ता इलाज अभी तक नहीं आया है। हालांकि इसका इलाज सिर्फ लक्षणों के आधार पर ही किया जा सकता है।
इस बीमारी को ‘गांठदार त्वचा रोग वायरस’ यानी LSDV नाम से भी जाना जाता है। पहले भी अन्य देशों में इस माहामारी से जानवरों के संक्रमित होने के मामले देखे गए हैं। यह वायरस सिर्फ पशुओं में ही फैलता है और इसके इंसानों में संक्रमण होने का कोई खतरा नहीं है। इस बात की पुष्टि एम्स के डॉक्टरों ने कर दी है।
कैसे फैलता है लम्पी वायरस (lampi virus)?
लम्पी वायरस एक संक्रमित रोग है जो एक पशु से दुसरे पशु को हो जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि इसका संक्रमण मुख्य रूप से मच्छरों, मक्खियों, तत्तैयो, जूं आदि से फैल सकता है। इसके अलावा पशुओं के सीधे संपर्क में आने से भी फ़ैल सकती है। खासकर साथ खाने / दूषित खाने और पानी के सेवन करने से भी ये बीमारी फ़ैल सकती है। Lumpy Virus एक बहुत ही तेजी से फैलने वाला वायरस है। वर्तमान में 15 से भी अधिक राज्यों में इस बीमारी के फैलने की पुष्टि हो चुकी है। इस बीमारी से पशुओं को बचाने के लिए समय पर लक्षणों की पहचान कर उनके आधार पर इलाज शुरू कर देना ही एकमात्र तरीका है।
यहाँ जानिये Lampi Virus के लक्षण
1. Lumpy Virus से संक्रमित पशुओं में ये लक्षण (Lumpy Virus Symptoms) देखने को मिल रहे हैं
क्या है लम्पी वायरस से बचाव के उपाय
यहाँ जानिए लम्पी वायरस से अपने पशुओं के बचाव (Lumpy Virus Treatment) का तरीका।
• यदि कोई पशु संक्रमित हो जाए तो उसे अन्य पशुओं से दूर/ अलग रखें।
• पशुओं के स्थान को नियमित साफ़ सुथरा रखने का प्रयास करें।
• मक्खी मच्छर आदि को खत्म करने के लिए समय समय पर स्प्रे या ऐसे ही किसी अन्य कोई घरेलु उपायों का प्रयोग करें।
• यदि किसी संक्रमित पशु की मृत्यु हो जाये तो आप उसके शव को खुले में ना डालें बल्कि उसे गहरे में दफना दें। जिससे सक्रमण का खतरा न रहे।
• समय समय पर आस पास के क्षेत्रों में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करें।
• चिकित्सक के निर्देश पर आप अपने संक्रमित पशुओं को गोटपॉक्स वैक्सीन लगवा सकते हैं।
• पशुओं को मल्टी विटामिन की दवाइयां भी दी जा सकती हैं (चिकित्सक के परामर्श के साथ) जिससे कि उनकी v इम्युनिटी बढ़ सके।
• lampi virus से बचने के लिए एंटीबायोटिक्स, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीहिस्टामिनिक दवाएं भी दी जा रही हैं।
Lumpy Virus से संबंधित प्रश्न उत्तर
लम्पी वायरस क्या है ?
Lumpy Virus एक संक्रमित होने वाली जानलेवा बीमारी है जो मुख्यतः पशुओं में गायों को संक्रमित कर रही है।
Lampy Virus के लक्षण क्या हैं ?
लम्पी वायरस से संक्रमित पशु में ये लक्षण दिखाई देते हैं – शरीर की त्वचा पर चकत्ते जैसे गांठे बनना, तेज बुखार रहना , नाक आँख से पानी आना, लार गिराना, पैरों में सूजन और लंगड़ापन आना, वजन कम होना, दूध कम देना, भूख न लगना आदि ।
Lumpy Virus का इलाज क्या है ?( What is lampy Virus Treatment )
लम्पी वायरस का अभी तक कोई इलाज नहीं है। हालाँकि पशु के लक्षण के आधार पर इस का इलाज किया जा रहा है।
पशुओं का लम्पी वायरस से बचाव कैसे करें ?
इसके लिए सभी पशुओं के स्थान पर नियमित साफ़ सफाई रखें। समय समय पर मच्छर मक्खी मारने वाले स्प्रे / कीटनाशक का उपयोग करें। अपने पशुओं को चिकित्सक के निर्देश पर एंटीबायोटिक्स, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीहिस्टामिनिक , आदि टीके लगवा सकते हैं।
( Lampy Virus Vaccine ) लम्पी वायरस बेकसिन।
Lumpy Virus Vaccine: देश के कई राज्यों में लंपी वायरस के कारण हजारों पशुओं की मौत हो चुकी है. इस बीच हरियाणा (Haryana) के हिसार (Hisar) जिले से अच्छी खबर आई है. सूत्रों के मुताबिक लंपी वायरस को लेकर कृषि मंत्रालय के अश्व अनुसंधान केंद्र हिसार ने एक वैक्सीन बना ली है. जिसका ट्रायल भी शुरू हो चुका है. फिलहाल स्वास्थ्य मंत्रालय के आधीन ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया की तरफ से उसका कमर्शियल प्रोडक्शन का लाइसेंस मिलना बाकी है. लाइसेंस मिलते ही वैक्सीन का कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू कर दिया जाएगा.
ये भी पता चला है कि पशुपालन मंत्रालय द्वारा देशभर में बड़े पैमाने पर एक ड्राइव चलाकर सभी पशुओं को वैक्सीनेट किया जाएगा. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस वैक्सीन के ट्रायल में सफलतम परिणाम सामने आए हैं. सूत्रों के अनुसार, वैक्सीन कब और कैसे लगाई जाएगी, इसके लिए गाइडलाइन पर काम चल रहा है.
आज इस लेख में आप ने Lumpy Virus के बारे में जानकारी पढ़ी । उम्मीद है आप को ये जानकारी उपयोगी लगी होगी। ऐसे ही अन्य उपयोगी जानकारियों को पढ़ने के लिए यहां More पर click करें।
.jpeg)
.jpeg)
Post a Comment